{"_id":"699b5a6e3770681a9b07367c","slug":"drunken-man-creates-ruckus-outside-police-station-action-taken-against-10-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15988-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब के नशे में थाने के बाहर हंगामा, 10 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब के नशे में थाने के बाहर हंगामा, 10 पर कार्रवाई
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाने के सामने शराब के नशे में धुत होकर बरात में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। यह सबकुछ तब हुआ जब थाने के बाहर ही एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और थाना प्रभारी रवि बालियान मौजूद थे। समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तब पुलिस ने पकड़ना शुरू किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर पांच सेकेंड, 33 सेकेंड और 34 सेकेंड की तीन वीडियो तेजी से वायरल हुए। पहली वीडियो में टीलामोड़ थाना प्रभारी एक व्यक्ति को थाने के अंदर भेजते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी वीडियो में भी थाना प्रभारी एक व्यक्ति को खींचते हैं लेकिन वह गिर जाता है और बाकी पुलिसकर्मी उसे उठाकर थाने में बिठाते हैं। इस वीडियो में एसीपी शालीमार गार्डन भी नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरे वीडियो में भी दो लोगों को धक्का देकर थाने में भेजा जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जब मामले में बातचीत की गई तब एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वह और थाना प्रभारी थाने के बाहर ही खड़े थे। इस दौरान हरियाणा के रजवाड़े से आई बरात के करीब आठ-दस लोग नशे की हालत में थाने के बाहर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। काफी देर तक शोर-शराबा किया लेकिन जब मना किया गया तब तेज आवाज में अभद्रता करने लगे। इसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान किया गया।