{"_id":"678f526546f2abd4830026ef","slug":"drunk-people-got-themselves-photographed-laughing-in-ghaziabad-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कर रहा नाश: गाजियाबाद में नशे में हंसकर फोटो खिंचवाए, थाने में बोले- साहब गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा कर रहा नाश: गाजियाबाद में नशे में हंसकर फोटो खिंचवाए, थाने में बोले- साहब गलती हो गई
Tue, 21 Jan 2025 01:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:23 PM IST
सार
गाजियाबाद पुलिस ने जिले में सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी सिलसिले में पुलिस ने शराब पीने वाले कुछ लोगों को पकड़ा और उनके चालान किए।
विज्ञापन
शराबियों के कटे चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार की शाम फिर से अभियान चलाया। नगर, ग्रामीण और ट्रांस हिंडन जोन में संयुक्त रूप से शाम सात से नौ बजे तक चले अभियान में 513 लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे शराब पीने पर पुलिस ने टोका और मौके के फोटो लिए तो अधिकाश लोगों ने कैमरे के सामने मुस्कुराकर फोटो खिंचाए। जब पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची तो भविष्य में सड़क पर खुलेआम शराब न पीने की कसम खाने लगे। बोले साहब गलती हो गई, भविष्य में नहीं होगी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने इनके चालान करके जमानत दे दी। पुलिस ने इस दौरान कारों पर लगी काली फिल्म भी हटाई। कारों में शराब पीने वालों को भी पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन