फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk driver drives car into Ramlila Maidan, injures 3 shopkeepers

Ghaziabad News: शराब पीकर रामलीला मैदान में दौड़ाई कार, 3 दुकानदार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver drives car into Ramlila Maidan, injures 3 shopkeepers
कविनगर रामलीला मैदान में टक्कर मारकर गाड़ी ले जाता चालक। स्रोत: वीडियोग्रैब - फोटो : करौंदीकलां के बांगरकलां में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
गाजियाबाद। कविनगर स्थित रामलीला ग्राउंड में मंचन के बाद मेरठ से दोस्तों के साथ आए युवक ने मैदान में कार दौड़ा दी। अनियंत्रित कार दुकान बंद कर सो रहे दुकानदारों पर चढ़ गई। हादसे में तीन दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब के नशे में धुत कार चालक ईशान सिंह ने दुकानदारों को रौंदकर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में रामलीला मैदान के गेट नंबर दो और उसके सामने ई-ब्लॉक के गेट में टक्कर मार दी। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि आरोपी चालक कार समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी ईशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धार्मिक रामलीला समिति के उपाध्यक्ष अजय जैन के मुताबिक 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे मैदान खाली था और दुकान बंद कर दुकानदार सो रहे थे। इसी दौरान रामलीला मैदान में आई-20 कार तेज रफ्तार से घुसी और इधर-उधर दौड़ती रही। कमेटी के सदस्यों ने शोर मचाया लेकिन कार सवारों ने किसी की न सुनी। दुकानों के सामने सो रहे दुकानदार मदन गोपाल उर्फ पिंटू, विवेक और हीरेश कुमार गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार होने पर आरोपी चालक कार लेकर भागने लगा। अजय जैन ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे में था। भागने के प्रयास में आरोपी ने पहले गेट नंबर दो में और उसके बाद ई-ब्लॉक के गेट में जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार लेकर भाग गया। उपाध्यक्ष अजय जैन ने रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ-साथ आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर आरोपी चालक ईशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी कब्जे में ले ली गई है। बताया कि आरोपी मूल रूप से जाकिर नगर जामिया नगर ओखला न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी का रहने वाला है।

हालांकि वह जनपद मेरठ की गोविंदपुरी में रहता है और अपने साथियों के साथ रामलीला मंचन देखने कविनगर रामलीला ग्राउंड में आया था। कार चालक ईशान सिंह को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed