फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drug orders were being taken via WhatsApp, with online payments and delivery handled by a porter

Ghaziabad News: व्हाट्सएप पर लिया जा रहा था नशे का ऑर्डर, ऑनलाइन भुगतान और पोर्टर से डिलीवरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Drug orders were being taken via WhatsApp, with online payments and delivery handled by a porter
45. वेव सिटी पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर फिरोज खान व मौ0 ज़ैद से
गाजियाबाद। ऑपरेशन प्रहार के तहत स्वॉट टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर कौस्तुभ उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 लाख रुपये नकद, 894 ग्राम गांजा और दो ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों से व्हाट्सएप के जरिये नशे का ऑर्डर लेता था। भुगतान यूपीआई के माध्यम से लिया जाता था और नशे की खेप पोर्टर के जरिये पहुंचाई जाती थी। टीम ने दो अन्य गांजा तस्करों को भी दबोचा है, जिनके पास से 21 किलो गांजा मिला है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को विजयनगर क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी कौस्तुभ से पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। कौस्तुभ मूलरूप से पटना, बिहार का रहने वाला है। उसने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसका गिरोह गांजा, एमडीएमए, चरस, स्मैक और कोकीन की तस्करी करता है। पुलिस ने उसके पास से ओजी, मैंगो और सिलोंग गांजा बरामद किया है। आरोपी नॉलेज पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गिरोह में आठ से ज्यादा लोग
कौस्तुभ ने पुलिस को बताया कि गिरोह में शिवम मिश्रा, दीपक, सूरज, अभिषेक, तनिष्क, इमरान, शिवम और बॉबी समेत कई सदस्य शामिल हैं। गिरोह ऑनलाइन ऑर्डर लेकर यूपीआई से भुगतान लेता था और ग्राहकों के बताए पते पर मादक पदार्थ पहुंचाता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कई सदस्य पहले ही नोएडा और गाजियाबाद में गिरफ्तार हो चुके हैं।

----
दो अन्य तस्करों के पास मिला 21 किलो गांजा
एडीसीपी अपराध ने बताया कि दो अन्य आरोपियों फिरोज खान (28) निवासी नाहली, भोजपुर और जैद (22) निवासी नाहल, मसूरी को डासना स्थित कंपोजिट विद्यालय उस्मान कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास 20 किलो 972 ग्राम गांजा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वसीम और शाहनवाज के साथ मिलकर गांजा तस्करी करते थे। वसीम और शाहनवाज ओडिशा व बिहार से गांजा लाते थे। गिरोह स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के आसपास छात्रों को नशे की खेप पहुंचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed