फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drivers will now have to recharge Fastag on one date of every month.

Ghaziabad News: चालकों को अब फास्टैग प्रत्येक माह की एक तारीख को रिचार्ज करना होगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drivers will now have to recharge Fastag on one date of every month.
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर अब लोकल फास्टैग रिचार्ज प्रत्येक माह की अंतिम तारीख तक ही काम करेगा, चाहें वह किसी भी तारीख में रिचार्ज कराया गया हो। टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी नियम के अनुसार माह की अंतिम तारीख के बाद लोकल फास्टैग काम करना बंद कर देगा, और बिना रिजार्च कराए प्लाजा से गुजरने पर वाहन चालक को शुल्क भरना अनिवार्य होगा। इसी के चलते टोल प्लाजा पर मंगलवार को दूसरे दिन भी लोकल फास्टैग रिचार्ज करने वाले वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


छिजारसी टोल प्लाजा का संचालन अब क्यूब हाईवे कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी नियम के अनुसार लोकल फास्टैग रिचार्ज के काम करने की अवधि प्रत्येक माह की अंतिम तारीख के रात 12 तक की होगी। माह की अंतिम तारीख की रात 12:01 मिनट पर वाहन के प्लाजा से गुजरने पर चालक को शुल्क भरना अनिवार्य होगा। हालांकि टोल अधिकारी आगामी दो से पांच दिन में ऑनलाइन रिचार्ज करने की सुविधा जारी करने का दवा कर रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी टोल प्लाजा पर लोकल फास्टैग रिचार्ज करने वालों की भीड़ लगी रही। वाहन चालक जल्दी रिचार्ज कराने के लिए सुबह आठ बजे ही टोल प्लाजा के काउंटर की खिड़की पर लाइन लगाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन


शुल्क कटने चालकों ने किया हंगामा : वाहन चालक विपुल, राहुल, आशीष, प्रयांशु, अदित, विमल समेत अन्य ने बताया कि उनके द्वारा 5 से 10 दिन पहले की फास्टैग को 330 रुपये से रिचार्ज कराया था। लेकिन सोमवार रात को गाजियाबाद आने एवं जाने पर 255 रुपये का शुल्क कट गया। जिसे लेकर उन्होंने प्लाजा पर हंगामा किया। जिन्हें टोल प्रबंधक एवं कर्मियों से समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

कंपनी नियम के अनुसार लोकल फास्टैग अब प्रत्येक माह की पहली तारीख से अंतिम दिन के रात 12 बजे तक काम करेगा। उसके बाद फास्टैग को रिचार्ज कराना अनिवार्य है। इस टोल प्लाजा से गुजरने पर चालक को शुल्क भरना होगा। जल्द ही लोकल फास्टैग ऑनलाइन रिचार्ज होने शुरू हो जाएंगे।

अजीत चौधरी, प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा का संचालन करने वाली क्यूब हाईवे कंपनी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed