फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drivers stopping vehicles on expressway even after cases have been registered

Ghaziabad News: मुकदमे दर्ज होने के बाद भी एक्सप्रेसवे पर वाहन रोक रहे चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Drivers stopping vehicles on expressway even after cases have been registered
गाजियाबाद। एक्सप्रेसवे पर वाहन रोककर सवारी उतराने व बैठाने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके बावजूद भी लोग एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकने से बाज नहीं आ रहे हैं। जान जोखिम में डालकर एक्सप्रेसवे पर चालक वाहन रोक रहे हैं। हाईवे पर भी कहीं भी वाहन रोककर सवारी बैठाई जा रही है। ऐसे में तेज रफ्तार में पीछे चल रहे वाहन चालकों की जान को खतरा बना हुआ है। एक्सप्रेसवे पर रुकने वाले वाहनों में कैब और बसें शामिल हैं। डासना, लालकुआं, यूपी गेट समेत कई जगह प्वाइंट बने हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने पिछले दिनों इंदिरापुरम के मॉडल टाउन क्षेत्र में अभियान चलाकर एक्सप्रेसवे पर वाहन रुकने वाले 170 वाहनों के चालान काटे हैं। चालाक काटने के बाद जो फिर से वाहन रोकता पाया गया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर वाहन सीज किए हैं। 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में 10 एफआईआर दर्ज कराई और 14 वाहन सीज किए। एक्सप्रेसवे पर दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को संचालन प्रतिबंधित है। गाजियाबाद के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है लेकिन, प्रतिबंधित वाहन मेरठ व दिल्ली से एक्सप्रेसवे पर आ रहे हैं, जो हादसों को कारण बन रहे हैं। इनके अलावा बस, कैब व अन्य वाहन एक्सप्रेसवे पर रुककर सवारी उतार रहे हैं और बैठा रहे हैं। ऐसे में लोग एनएच-09 और एक्सप्रेसवे पैदल पार कर रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की वीडियो बनाकर कार्रवाई की जा रही है। कई वाहन चालक दूसरी बार पकड़े गए तो उनके वाहन सीज किए जा रहे हैं। एनएचएआई को भी पत्र लिखकर कैमरों की फीड देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए लिखा पत्र-

एडीसीपी ने बताया कि प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए एनएचएआई और मेरठ व दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा गया है। साथ ही इसमें एनएचएआई व एक्सप्रेसवे से एनएच को जोड़ने वाले प्वाइंट पर स्पीड को नियंत्रण करने के लिए कुछ इंतजाम किए जाएं। जिससे हादसे और प्रतिबंधित वाहनों का संचालन रोका जा सके। वहीं, साइनेज बोर्ड को बड़े लगाने के लिए लिखा गया है।

-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे-
साल - दुर्घटना - मौत - घायल
2022 - 45 - 22 - 40
2023 - 29 - 20 - 22
2024 - 8 - 10 - 20

-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे-
साल - दुर्घटना - मौत - घायल

2022 - 20 - 13 - 11

2023 - 8 - 7 - 4

2024 - 11 - 7 - 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed