फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver trapped between two canters dies

Ghaziabad News: दो कैंटरों के बीच में फंसे चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Driver trapped between two canters dies
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ जिला जेल कट के सामने खराब कैंटर को गाजियाबाद से हापुड़ खींचकर ले जा रहे कैंटर चालक की दोनों गाड़ियों के बीच दबकर मौत हो गई, जबकि दो चालक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में कैंटर चालक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। एनएच नौ पर गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाले रोड पर जेल कट के सामने बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। खराब कैंटर में रस्सी बांधकर दूसरे कैंटर से खींचकर गाजियाबाद से हापुड़ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रस्सी टूट गई। जिसे दोबारा बांधने के लिए कैंटर चालक मोहम्मद कैफ और अमरनाथ निवासी ग्राम खिचरा धौलाना जनपद हापुड़ नीचे उतर आए। इसी दौरान अनियंत्रित तेज गति से आए तीसरे कैंटर ने पीछे वाले कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक संदीप पांडेय निवासी मोतीनगर दिल्ली, मोहम्मद कैफ और अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप और अमरनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जबकि मोहम्मद कैफ की हालत गंभीर होने के चलते रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। पुलिस ने कैफ के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद एनएच नौ पर जाम लग गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों वाहनों को हटवाकर एक साइड किया। इससे यातायात सुचारू हो सका। एसीपी ने बताया कि अभी किसी की कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed