{"_id":"650c9317c668fc2ce60eb826","slug":"driver-molests-teenage-girl-society-members-catch-him-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2557-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी से चालक ने की छेड़छाड़, सोसायटी के लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी से चालक ने की छेड़छाड़, सोसायटी के लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड चौकी क्षेत्र की एक हाइराइज सोसायटी में 13 साल की किशोरी से फ्लैट स्वामी के वाहन चालक ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। किशोरी घबराकर सोसायटी के नीचे पहुंच गई। उसे रोता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सोसायटी में पिंक चौकी प्रभारी और चौकी इंचार्ज पहुंची। दोनों ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली के इंद्रलोक में रहने वाले युवक ने 18 सितंबर को अपनी 13 साल की बेटी को सोसायटी में जानकार के घर काम करने भेजा था। किशोरी बुधवार शाम तक काम के दौरान फ्लैट के अंदर थी। आरोप है कि फ्लैट स्वामी का चालक नसीम अचानक उसके पास पहुंचा। उसने बातचीत के बहाने किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर धमकी दी।
किशोरी ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और घबराकर नीचे सोसायटी में पहुंच गई। वहां उसे रोते देखकर महिलाएं इकट्ठा हो गईं। मामले की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक मंजू सिंह और चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंची। दोनों ने लोगों का गुस्सा शांत किया। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर आरोपी नसीम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
देर रात में किशोरी के पिता ने इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है।