फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver flees after ramming into a car; bystanders have a narrow escape

Ghaziabad News: कार में टक्कर मारकर चालक फरार, आसपास खड़े लोग बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Driver flees after ramming into a car; bystanders have a narrow escape
इंदिरापुरम। एमिटी स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की गई है। वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी भुवन भटनागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर की रात करीब पौने दस बजे उनकी कार एमिटी स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान काले रंग की एक लग्जरी कार का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से कार बैक करते हुए आया और उनकी कार के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। भुवन भटनागर ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed