{"_id":"6aaef4a36c074e101205ac5c","slug":"driver-died-by-hanging-post-mortem-report-reveals-details-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24251-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे पर लटकाने से हुई ड्राइवर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे पर लटकाने से हुई ड्राइवर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी-भोपुरा मार्ग पर खेत में पेड़ से लटके मिले ऑटो चालक नरेश कुमार (50) की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। वह शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए हुए विवाद के बाद 12 सितंबर को घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगने के कारण हुई है। मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की दोपहर में नरेश कुमार और उनकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गए थे। उन्हें लगा कि पहले की तरह गुस्सा शांत होने पर वह वापस आ जाएंगे, लेकिन इस बार लौटे नहीं। उनकी तलाश की और नहीं मिलने पर 13 सितंबर को थाने पर सूचना दी थी। परिजनों ने 14 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बता दें कि श्रीराम कॉलोनी में लोनी-भोपुरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर राजेश के खेत में पेड़ से नरेश शव लटका मिला था। शव कई दिन पुराना था। नरेश कुमार के बेटे विनय कुमार ने पुलिस को बताया था पिता शराब के आदि थे और अकसर उनका मां से विवाद होता था।