फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drinking water will reach PM Awas Yojana with Rs 14 crores

Ghaziabad News: 14 करोड़ से पीएम आवास योजना में पहुंचेगा पेयजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach PM Awas Yojana with Rs 14 crores
मधुवन बापूधाम आवास योजना।  - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। गरीबों के लिए बनाए गए 3496 ई-डब्ल्यूएस भवनों तक पेयजल पहुंचाने के लिए कवायद तेज हो गई है। 14 करोड़ सात लाख की लागत से पेयजल और सीवरेज व्यवस्था की जाएगी। जलनिगम की ओर से एस्टीमेट तैयार होकर नगर विकास विभाग के पास पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू हो जाएगा।
पीएम आवास योजना के तहत जिले में पांच स्थानों पर ई-डब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं। इनके आवंटन भी हो चुके हैं। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश आवंटी किराये के भवनों में रह रहे हैं। जीडीए की ओर से पेयजल लाइन बिछाने और भवनों तक पानी पहुंचाने के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया था। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि एस्टीमेट तैयार कर जल निगम मुख्यालय को भेजा गया था। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद नगर विकास के पास पहुंच गया है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में बजट स्वीकृत होकर आ जाएगा और काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

----
कहां कितने भवन
डासना : 432
मधुबन-बापूधाम : 856
प्रताप विहार : 1200
नूरनगर : 480
निवाड़ी : 528
---------
डासना :
डासना में पेयजल पहुंचाने के लिए 200 किलोलीटर की पानी की टंकी, एक नलकूप और टंकी के चारों ओर चहारदीवारी और पंप हाउस। इस पर लागत करीब एक करोड़ 45 लाख।

मधुबन-बापूधाम :
325 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर, पंप हाउस, नलकूप
लागत : करीब एक करोड़ 87 लाख


प्रताप विहार सेक्टर 12
450 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर, दो नलकूप, पंप हाउस
लागत : करीब दो करोड़ 43 लाख


नूरनगर :
200 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, एक नलकूप, पंप हाउस, चहारदीवारी
लागत : करीब एक करोड़ 28 लाख

निवाड़ी
निवाड़ी :250 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर में चहारदीवारी, एक नलकूप, पंप हाउस
लागत : करीब एक करोड़ 36 लाख
-छह करोड़ से बनेंगे दो एसटीपी
सीवरेज व्यवस्था के लिए करीब छह करोड़ की लागत से निवाड़ी और डासना में एक-एक एसटीपी भी लगाए जाएंगे। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए जलनिगम के साथ लगातार वार्ता चल रही है। पूरी उम्मीद है कि मार्च तक काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed