फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dressed temples and markets for Janmashtami

जन्माष्टमी के लिए सजे मंदिर और बाजार

Wed, 24 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dressed temples and markets for Janmashtami
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जन्माष्टमी 25 अगस्त को मनाई जाएगी। इसलिए श्रीकृष्ण जन्म के समय ग्रह नक्षत्रों का जैसा संयोग बना था वैसा ही संयोग इस बार भी बन रहा है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। इसके अलावा मंदिरों में महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


जन्माष्टमी पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म के समय ग्रह नक्षत्रों के दस योग बने थे जिसमें से इस बार आठ संयोग बन रहे हैं। बस इस बार मध्य रात्रि में अष्टमी तिथि नहीं है दिन बुधवार नहीं है।
विज्ञापन


बाजारों में विभिन्न साइज के मिल रहे हैं लड्डू गोपाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजारों में लड्डू गोपाल की मूर्तियां और पोशाक आदि सज गए हैं। बाजारों में विभिन्न साइज के लड्डू गोपाल बिक रहे हैं। सबसे छोटे साइज के लड्डू गोपाल की कीमत 150 से लेकर 1000 तक के लड्डू गोपाल बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूबसूरत पोशाकों से सजेंगे लड्डू गोपाल
बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक सजे हैं। दुकानों में लड्डू गोपाल के लिए मोर पंख की पोशाक, मोतियों की पोशाक और जरकन से सजी पोशाक बिक रही है। इसके अलावा बांसुरी, झूले आदि भी सुंदर सजावट के साथ बिक रहे हैं


जन्माष्टमी पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इस बार जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी। राधा माधव संकीर्तन मंडल इस बार दस दिनों का महोत्सव मना रहा है। वहीं शिव मंदिर नेहरूनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन आदि भी होंगे। इस्कॉन मंदिर राजनगर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed