फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DPS bus hits girl, drags her for 20 meters

Ghaziabad News: डीपीएस की बस ने बच्ची को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
DPS bus hits girl, drags her for 20 meters
इंदिरापुरम। नीतिखंड दो स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी नौ साल की आफरीन पुत्री अफसर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इंदिरापुरम की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बच्ची करीब 20 मीटर तक बस के साथ घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए बस को रोका तो चालक मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बच्ची का गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा है। हादसा 27 जनवरी की शाम का है लेकिन परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच दिन बाद एक जनवरी को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अफसर ने बताया कि वह डीपीएस के पास ही एक सोसायटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। 27 जनवरी को करीब 3ः05 बजे उनकी बेटी आफरीन दुकान से चिप्स व चॉकलेट लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से आ रही स्कूल बस को देखकर वह रुक गई और डिवाइडर से चिपककर खड़ी हो गई, ताकि बस निकलने के बाद सड़क पार कर सके। रुकने के बाद भी बस चालक ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची बस के पिछले पहिए के पास के हिस्से में फंस गई। बच्ची करीब 20 मीटर तक घिसटती गई लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर व पीछे दौड़कर बस को रुकवाया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आफरीन को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत के चलते उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। अफसर ने बताया कि बेटी के दाएं पैर का मांस फटने की वजह से रक्तस्राव रुक ही नहीं रहा था।
एक ही दिन में चिकित्सकों ने पैर के दो ऑपरेशन किए हैं। बच्ची के सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टर ब्रेन सर्जरी की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed