{"_id":"69ed15968ba6ae25590fd64b","slug":"dprs-for-three-metro-routes-in-the-city-prepared-report-sent-to-the-government-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-872485-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शहर में तीन मेट्रो रूट की डीपीआर तैयार, शासन को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शहर में तीन मेट्रो रूट की डीपीआर तैयार, शासन को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में मेट्रो विस्तार की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शहर में तीन रूटों की प्राइमरी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर जीडीए को सौंप दी है। जीडीए ने इसे शासन को भेज दिया है। इस पर करीब 4800 करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।
मेट्रो के लिए जिन रूटों के विस्तार की योजना पर कवायद शुरू हुई है, उनमें नोएडा सेक्टर 62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन तक करीब 5.1 किलोमीटर, वैशाली से मोहननगर होते हुए गोकुलपुरी तक करीब 16 किलोमीटर और शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक तीन किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 62 साहिबाबाद के बीच बनेंगे पांच स्टेशन : डीएमआरसी की ओर से जीडीए को भेजी गई प्राइमरी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा सेक्टर 62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद के बीच पांच स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। वसुंधरा, साहिबाबाद, डीपीएस इंदिरापुरम, शक्तिखंड, वैभव खंड। इस रूट के बनने से नोएडा की ओर से आने वाले यात्री साहिबाबाद में नमो भारत ट्रेन पकड़कर गाजियाबाद और मेरठ की ओर जा सकेंगे। इंदिरापुरम के पार्षद संजय सिंह का कहना है कि इस रूट के बनने से लाखों लोगों को नोएडा और मेरठ जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
वैशाली से मोहननगर के लिए प्रस्तावित मेट्रो रूट का होगा विस्तार : प्राइमरी डीपीआर के मुताबिक वैशाली से मोहननगर के बीच प्रस्तावित करीब पांच किलोमीटर लंबे रूट का विस्तार दिल्ली के गोकुलपुरी तक किया जाएगा। इस रूट की लंबाई करीब 16 किलोमीटर होगी। इस रूट के बनने से सबसे ज्यादा फायदा हिंडन एयरपोर्ट को होगा।
फ्लाइट पकड़ने वाले दिल्ली के लोगों को लाभ मिलेगा। गोकुलपुरी से वैशाली के बीच प्रस्तावित रूट पर जो स्टेशन हैं उनमें गोकुलपुरी, गगन विहार, पसौंडा हिंडन एयरपोर्ट, मोहननगर, साहिबाबाद और वैशाली शामिल हैं। विधायक संजीव शर्मा का कहना है कि इन रूटों के बनने से टीएचए से काफी हद तक निजी वाहनों का दबाव कम होगा।
जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल का कहना है कि शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। तीन मेट्रो रूटों की डीपीआर बनाने के लिए डीएमआरसी ने एनओसी मांगी थी। प्राइमरी डीपीआर डीएमआरसी ने भेज दी है। फंड के लिए शासन से मांग की जाएगी।