फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dominance of daughters...six students who topped the university will get gold

Ghaziabad News: बेटियों का दबदबा...यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली छह छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dominance of daughters...six students who topped the university will get gold
गाजियाबाद। आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस की छह-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण हासिल किया। इन छात्राओं को यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और यूनिवर्सिटी की वीसी सम्मानित करेंगी। इतना ही नहीं, इस संस्थान के आठ छात्र-छात्राओं को रजत और कांस्य मिलेगा। यूनिवर्सिटी की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) जसकिरण कौर ने बताया कि बीसीए की वंशिका शिशोदिया, बीजेएमसी की नैना, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की नंदिनी सिन्हा, बीबीए की श्रेया बंसल, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की आस्था त्यागी, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की छात्रा खुशी चौधरी ने यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण मिलेगा। इसके अलावा बीजेएमसी की कैफिया, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की संचिका भाटिया, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अपराजिता, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की जया ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, तृतीय स्थान पर बीजेएमसी की निक्षिप्ता राउत, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की मुदिता त्रिपाठी, बीबीए की कृतिका और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की श्वेता सिंह रहीं। इन छात्राओं को आईएमएस गाजियाबाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के जनरल सेक्रेटरी सीए (डॉ.) राकेश छारिया ने बधाई दी। संस्थान में भी इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित होगा। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली वंशिका ने बताया कि वह आगे चलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। वह शुरूआत से ही पढाई में अव्वल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article