फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Domestic help steals jewellery worth Rs 15 lakh from house, arrested

Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने घर से चुराए 15 लाख के गहने, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Domestic help steals jewellery worth Rs 15 lakh from house, arrested
चोरी के गहनों समेत घरेलू सहायिका स्वाति गिरफ्तार। संवाद
मोदीनगर। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में घरेलू सहायिका ने एक घर से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को चोरी हुए गहनों समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसने बेटियों के शादी करने और कर्ज उतारने के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन

हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी विनय प्रताप सिंह के अनुसार, कुछ समय पूर्व उनकी मां का निधन हो गया था। इस दौरान घर अस्त-व्यस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने सेफ और लॉकर चेक किए तो करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने गायब मिले।
विज्ञापन

इस पर विनय ने पुलिस से शिकायत करते हुए विजयनगर कॉलोनी मोदीनगर निवासी घरेलू सहायिका स्वाति पर शक जताया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने रविवार को घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में स्वाति ने बताया कि वह करीब आठ साल से विनय के यहां काम कर रही थी। इसलिए सभी की विश्वासपात्र बन गई थी। उसकी दो बेटियां शादी करने लायक हैं। साथ ही उस पर काफी कर्ज भी है। इसीलिए उसने मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली।
चर्चा है कि स्वाति ने चोरी के गहने किसी सराफ के पास रखे थे। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed