{"_id":"667605dac022dafd09083e46","slug":"domestic-help-girl-left-bleeding-after-being-attacked-by-dogs-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-403384-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू सहायक युवती पर कुत्तों ने हमलाकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू सहायक युवती पर कुत्तों ने हमलाकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सोसायटी में शुक्रवार शाम घरेलू सहायिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। करीब 10 मिनट तक वह बचाओ-बचाओ कहकर वह चिल्लाती रही। आवाज सुनकर गार्ड और पास से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाया और किसी तरह युवती को बचाया। हाथ, पैर, गर्दन और कमर पर कुत्तों ने काटकर गहरे जख्म कर दिए हैं। कुत्तों से बचने के बाद वह बेहोश हो गई। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
शुक्रवार शाम घरेलू सहायिका प्रमिला (33) बेसमेंट से होकर काम करने जा रही थी, तभी बेसमेंट में गाड़ियों के पास बैठे पांच-छह आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। एओए अध्यक्ष ने धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुत्तों का आतंक सोसायटी में बढ़ गया है। चार दिन पहले भी 10 वर्षीय पुलकित को पार्क के पास कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। पुलकित पार्क के पास गेंद लेने गया था। उसके चिल्लाने पर क्रिकेट खेल रहे बच्चे बैट लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां भगाया।
उन्होंने कहा सोसायटी में आवारा कुत्तों की समस्या काफी बढ़ गई है। नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।