फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dogs attack Joint Commissioner of GST, scratched for 15 minutes

Ghaziabad News: जीएसटी के संयुक्त आयुक्त पर कुत्तों का हमला, 15 मिनट नोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dogs attack Joint Commissioner of GST, scratched for 15 minutes
गाजियाबाद। गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी रह रहे जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के ऊपर शनिवार शाम आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के समय वह सोसायटी परिसर में टहल रहे थे। हमले में वह जमीन पर गिर गए और कुत्ते करीब 15 मिनट तक उन पर हमला करते रहे। मौके पर टहल रहे अन्य लोगों ने कुत्तों को वहां से खदेड़ा और उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल गए। अस्पताल में करीब चार घंटे तक इलाज चला। डीएस यादव गोरखपुर में वाणिज्यकर विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार सोसायटी के एसपी2/402 में रहता है। वह शनिवार की सुबह घर आए थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे परिसर में टहल रहे थे तभी चार कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने हमले से बचने की कोशिश की तभी वह जमीन पर गिर पड़े और कुत्तों ने उनके घुटने और पैर, हाथ में काट लिया। उन्होंने बताया कि लग रहा था कि आज प्राण नहीं बचेंगे। उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। इस घटना की जानकारी उन्होंने सोसायटी के ग्रुप पर पोस्ट कर लोगों को सावधान किया है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग आरडब्ल्यूए से किया है। उनका कहना है कि सोसायटी में 20-25 कुत्ते टहलते रहते हैं। जब भी वह छुट्टी पर यहां आते हैं तो कुत्तों का झुंड टहलता रहता है। कुछ लोगों ने जगह जगह आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट बना रखा है। कुछ लोग पालतू कुत्तों को भी शाम को खुला छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को लिख चुके हैं पत्र
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनवीर का कहना है कि नगर निगम को आवारा कुत्तों की समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है। निगम का कहना है कि नसबंदी के बाद कुत्तों को वहां से हटाया नहीं जा सकता है। सोसायटी में लगभग सभी कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है।
विज्ञापन



नहीं मिली शिकायत
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ. आशीष त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि कुत्तों की नसबंदी नहीं हुई तो कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed