{"_id":"6788c3d6b8f6d287a00ea486","slug":"dogs-ate-body-found-hanging-from-a-noose-in-ghaziabad-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में वारदात: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दोनों पैर खा गए कुत्ते; ऐसी बॉडी देख हिल गए पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में वारदात: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दोनों पैर खा गए कुत्ते; ऐसी बॉडी देख हिल गए पुलिस अधिकारी
Thu, 16 Jan 2025 02:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:03 PM IST
सार
गाजियाबाद के नंदग्राम में फंदे पर लटके मिले शव को कुत्ते खा गए। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो शव की हालत को देखने के बाद वे भी हिल गए।
विज्ञापन
शव के दोनों पैर खा गए कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदग्राम स्थित डबल टंकी मोहल्ला के मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का गेट खोलकर देखा तो मकान मालिक हंसराज (55) का शव फांसी पर लटका था। शव में दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
शव के दोनों पैरों की हड्डी दिख रही थी और मांस गायब था। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से इस घर में कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों का मुंह जहां तक पहुंचा, वहां तक शव को नोच लिया। फंदे पर लटके शव के दोनों हाथों के पंजे भी कुत्तों ने नोच रखे हैं। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शव की हालत देखकर करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन