फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog entered in the middle of road show

Ghaziabad News: 17 न्यायाधीशों का हुआ तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dog entered in the middle of road show
गजियाबाद। हाईकोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद में तैनात 17 न्यायिक अधिकारियों का तबादला अन्य जिलों में हो गया है। वहीं, अन्य जिलों से भी 16 न्यायाधीश गाजियाबाद आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एडीजे कोर्ट संख्या तीन के न्यायाधीश पवन शर्मा का ट्रांसफर बहराइच, एडीजे कोर्ट संख्या 17 की न्यायाधीश सीमा सिंह का ट्रांसफर प्रयागराज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील प्रसाद का बहराइच, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई शिवम वर्मा का रायबरेली, मोदीनगर ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी अभिषेक पांडे का ट्रांसफर गाजियाबाद हो गया है। इसके अलावा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या पांच संदीप सिंह का रामपुर, सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय का अयोध्या, अपर सिविल जज नेहा रुंगटा का गोंडा, अपर सिविल जज मृत्युंजय कुमार का हरदोई, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या चार प्रफुल्ल कुमार चौधरी का बांदा, अपर सिविल जज अभिषेक जायसवाल का बस्ती, सिविल जज सीनियर डिवीजन शुभम वर्मा का सुल्तानपुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या एक रविशंकर गुप्ता का ललितपुर तबादला हो गया है।
विज्ञापन

अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट वन की न्यायाधीश छवि अस्थाना का ट्रांसफर रामपुर, अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच की न्यायाधीश अर्चना रानी का ट्रांसफर सोनभद्र, पॉक्सो कोर्ट मेन के न्यायाधीश हर्षवर्धन का ट्रांसफर गाजियाबाद से सोनभद्र, अपर पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अमित प्रजापति का ट्रांसफर गाजियाबाद से श्रावस्ती, अपर पॉक्सो कोर्ट थर्ड के न्यायाधीश तेंद्रपाल का ट्रांसफर महोबा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed