{"_id":"66bfddb4a6f43af97d0ae1e4","slug":"dog-bites-girl-on-nose-requires-four-stitches-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-443245-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्ते ने बच्ची की नाक पर काटा, लगे चार टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्ते ने बच्ची की नाक पर काटा, लगे चार टांके
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिकरोड की रहने वाली छह वर्षीय सोफिया को शुक्रवार सुबह कुत्ते ने नाक पर काट लिया। सोफिया को चार टांके लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी सिकरोड में ही चार वर्षीय समीर को भी कुत्ते ने माथे पर काट लिया था।
शुक्रवार को इन दोनों बच्चों को संयुक्त अस्पताल में टीका लगवाने परिजन पहुंचे थे। टीका लगाने के बाद सीरम लगवाने के लिए उनको जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। सोफिया के पिता अशरफ ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी बेटी घर के अंदर खेल रही थी तभी अचानक एक कुत्ता घर में घुस आया और बेटी की नाक पर काट लिया। पास के चिकित्सक के पास जाकर टांके लगवाए। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी उनके परिचित के बेटे समीर को भी कुत्ते ने माथे पर काट लिया था। उन्होंने बताया कि यह कुत्ता गली में घूमता रहता है।