{"_id":"6b0165d7a32952ee92034919","slug":"doctors-at-mmg-hospital-could-not-provide-treatment-records-for-admitted-patients-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमजी अस्पताल में लापरवाही: मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड नहीं बता सके डॉक्टर, मिलीं बाहर से लिखी गई दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमजी अस्पताल में लापरवाही: मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड नहीं बता सके डॉक्टर, मिलीं बाहर से लिखी गई दवाइयां
Sat, 21 Nov 2026 03:05 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड नहीं बता सके डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
एमएमजी जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं में लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मनोज कुमार सेन और संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में डॉक्टर भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित रिकॉर्ड तक नहीं बता सके। वहीं, वार्ड में निरीक्षण के दौरान टेबल पर बाहर से लिखी गईं दवाइयां भी मिलीं। इस पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डॉक्टरों से भर्ती मरीजों के उपचार और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। डॉक्टर मरीजों के इलाज का पूरा रिकॉर्ड नहीं बता सके। इस पर अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि अस्थमा के मरीजों की 15 से 30 मिनट के अंतराल पर जांच की जाए और उसका रिकॉर्ड भी तैयार किया जाए। इससे मरीज की स्थिति में हो रहे सुधार या बीमारी की गंभीरता का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों ने वार्ड में भर्ती घायल मरीज से उपचार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टेबल पर बाहर से लिखी गईं दवाइयां मिलने पर अपर निदेशक ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य रुका होने पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
