{"_id":"6a573f18f2f49f755808548c","slug":"doctors-and-staff-at-mmg-hospital-on-strike-following-assault-on-a-staff-nurse-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMG अस्पताल में मारपीट का मामला: नाराज डॉक्टर और स्टाफ हड़ताल पर, OPD प्रभावित, 15 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMG अस्पताल में मारपीट का मामला: नाराज डॉक्टर और स्टाफ हड़ताल पर, OPD प्रभावित, 15 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके
Wed, 15 Jul 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:41 PM IST
सार
सर्जरी वार्ड की नर्स के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार को हुई हड़ताल के बाद भी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स से मारपीट के बाद एमएमजी अस्पताल में हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई ना होने के विरोध में चिकित्सकों सहित पूरा स्टाफ हड़ताल पर रहा। सुबह नौ बजे से शुरू हो हड़ताल गयी थी। इस हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते 3,000 से अधिक मरीजों की ओपीडी प्रभावित, 15 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके। रजिस्ट्रेशन काउंटर, पर्ची काउंटर और ओपीडी सेवाएं ठप रहीं, हजारों मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 60 अल्ट्रासाउंड, 150 एक्स-रे, 85 ईसीजी और 65 सीटी स्कैन नहीं हो सके।
विज्ञापन
सर्जरी वार्ड की नर्स के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार को हुई हड़ताल के बाद भी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
