सिर तन से जुदा करने की धमकी: हिंदू संगठन से जुड़े डॉक्टर को आया मैसेज, व्हाट्सएप कॉल पर भी धमकाया
डॉ. अरविंद का कहना है कि कॉलर ने हिंदू संगठनों का समर्थन करने पर कन्हैया लाल और डॉ. उमेश जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। कॉलर ने कहा कि तुम्हारी रेकी कर ली है, तुम्हें मोदी, योगी और यति नरसिंहानंद सरस्वती भी नहीं बचा पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉलर ने कहा कि तुम्हारी रेकी कर ली है, तुम्हें मोदी, योगी और यति नरसिंहानंद सरस्वती भी नहीं बचा पाएंगे। डॉ. अरविंद ने सिहानी गेट पुलिस को मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. अरविंद का कहना है कि उनका लोहिया नगर चौकी के पास क्लीनिक है। वह कई हिंदू संगठनों से भी जुड़े हैं।
एक सितंबर की रात जब वह सोए हुए थे तब उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से दो बार वाट्सएप कॉल आई। उठने पर उन्होंने उसी नंबर पर कॉल की लेकिन कॉल नहीं लगी। अगले दिन उसी नंबर से फिर से कॉल आई। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि तू हिंदू संगठनों के लिए काम करता रहता है।
इसलिए तेरा सिर तन से जुदा किया जाएगा। उसकी लगातार रेकी की जा रही है। पांच मिनट की बातचीत में कॉलर धमकी देता रहा । सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमने ट्रैकिंग के लिए साइबर सेल को नंबर दे दिया है। उन्होंने (डॉक्टर ने) अभी तक सुरक्षा नहीं मांगी है। हम मामले की और जांच कर रहे हैं।
UP | Yesterday a doctor came & complained that he had received a threatening call on WhatsApp. FIR has been registered. We've given the number to the cyber cell for tracking. He (the doctor) has not asked for security yet.We're probing the matter further: Muniraj G, SSP Ghaziabad pic.twitter.com/JV8mPLr5ij
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 13, 2022