फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor on VIP duty Patients returned without treatment

Ghaziabad News: वीआईपी ड्यूटी में गए चिकित्सक बिना इलाज के ही लौट गए मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Doctor on VIP duty
Patients returned without treatment
गाजियाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा और चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण दोनों एक साथ होने के कारण दोनों अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की बेहद कमी रही। अस्पताल में आए मरीजों को वापस लौटना पड़ा। बुधवार को लैब और ओपीडी प्रभावित रही।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री के लिए पुलिस लाइन और एमएमजी अस्पताल में सेफ हाउस बनाए गए थे। दोनों स्थानों पर मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। इसके अलावा घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में भी डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद रही। वीआईपी ड्यूटी के लिए एमएमजी, संयुक्त अस्पताल और सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों और स्टाफ को लगाया गया था। संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कम रहे वहीं, एमएमजी अस्पताल में मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए भटकना पड़ा। बुधवार को सिर्फ 40 लोगों को ही एआरवी लगाई जा सकी। एआरवी एंट्री करने वाले चिकित्सक मौजूद नहीं थे। वीआईपी ड्यूटी के अलावा एमएमजी अस्पताल से 40, महिला अस्पताल से 27, और संयुक्त अस्पताल से 27 पैरामेडिकल स्टाफ प्रशिक्षण की वजह से मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

बयान
संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अस्पताल से एक टीम वीआईपी ड्यूटी में गई है कुछ स्टाफ ट्रेनिंग में हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का चेकअप हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed