{"_id":"67ababdd074f3bef3a075ac8","slug":"doctor-cheated-of-rs-25-lakh-from-fake-website-of-infosys-company-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-572235-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंफोसिस कंपनी की फर्जी वेबसाइट से चिकित्सक से ठगे 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंफोसिस कंपनी की फर्जी वेबसाइट से चिकित्सक से ठगे 25 लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी महिला चिकित्सक ने साइबर थाने में मंगलवार की देर शाम 25 लाख रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला चिकित्सक रीता गोयल निवासी ट्रांस हिंडन का आरोप है कि साइबर ठगों ने इंफोसिस कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाबर उसके सह संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति की एक फर्जी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों ने इसमें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने और नुकसान न होने का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र की लिंक रोड स्थित रामप्रस्थ कालोनी निवासी डॉ. रीता गोयल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर तकनीकी क्षेत्र में क्रांति लाने वाली आईटी सेवा दिग्गज इंफोसिस के सह स्थापक नारायण मूर्ति और लेखिका व स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी सुधा मूर्ति जो इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं, साइबर ठगों ने उनकी फर्जी अपील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की। दोनों की अपील वाले विज्ञापन पर उन्होंने क्लिक किया तो साइबर ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने साथ ही नुकसान न होने का आश्वासन दिया। इंस्टाग्राम पर अपलोड फर्जी अपील से उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का मन बनाया। बताया कि उन्हें एक एआई प्रोग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराया गया। अलग-अलग बैंक खातों में उन्होंने 25 लाख पांच हजार 830 रुपये का निवेश किया। मुनाफा और मूल धनराशि निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठगों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की। शक होने पर उन्होंने जानकारी जुटाई तो इंफोसिस कंपनी का वह एआई प्रोग्राम नहीं था। पीड़िता डॉ. रीता गोयल ने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
.....
टेलीग्राम टास्क के जरिये ठगे 9.72 लाख रुपये
ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम क्षेत्र की ज्ञान खंड-3 निवासी आतिफ शाकेब ने बताया कि उनके मोबाइल पर 22 जनवरी को एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें टेलीग्राम टास्क से जुड़ने की बात कॉलर ने कही। इसके बाद तीन अलग-अलग वित्तीय विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने उन्हें बिटक्वाइन में निवेश करने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। बताया कि वह करीब 20 दिनों तक टास्क पूरा करते गए। उन्होंने नौ लाख 72 हजार रुपये निवेश किए। हालांकि उन्हें मुनाफा नहीं हुआ। इन्होंने निवेश की धनराशि को वापस मांगा तो आरोपियों ने अतिरिक्त धनराशि जमा करने की बात कही। शक होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
.....
अधिक निवेश न करने पर साइबर ठगों ने भेजी अश्लील वीडियो
क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला। जिसमें टेलीग्राम पर जुड़ने के लिए नंबर दिया गया। कॉल करने पर कॉलर ने गूगल रिव्यू के टास्क पूरे करने पर घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया। पीड़िता को 3039 एफआरओएससीएच से जोड़ा गया। पीड़िता ने पांच लाख 60 हजार 239 रुपये निवेश किए और टास्क भी पूरे करते रही। बताया कि ठगों ने लाखों रुपये के टास्क पर निवेश करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजी और गाली-गलौच की। पीड़िता ने वीडियो और ग्रुप पर की गई अभद्रता के स्क्रीन शॉट भी साइबर थाना पुलिस को सौंपे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।