फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor cheated 39.5 lakh on the pretext of admission in PG Radiology

Ghaziabad News: पीजी रेडियोलॉजी में दाखिले के बहाने चिकित्सक से 39.5 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated 39.5 lakh on the pretext of admission in PG Radiology
इंदिरापुरम। महिला चिकित्सक अक्षिता सिंह को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के बहाने 39.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहगढ़ के सेंटर जेल रोड स्थित धनसुआ गांव निवासी डॉ. अक्षिता सिंह ने बताया कि उनसे शक्तिखंड-3 के रोहित कांत उपाध्याय उर्फ दीपक उपाध्याय ने मुलाकात की थी। इस बीच उनका लखनऊ के इरा मेडिकल कॉलेज में रोडियोलॉजी पीजी में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया था। युवक ने उनसे दाखिले के लिए कागजात मांगे और पैसों की डिमांड रख दी। आरोप है कि समय बीतने के बाद युवक ने उनसे जल्दी दाखिले के लिए कई बार में 39 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए लेकिन काम नहीं होने पर वह अलग-अलग बहाने बनाने लगा। उन्होंने युवक को कॉल पर संपर्क किया तो वह फोन बंद कर देता था। उसकी जांच कराने पर पता चला कि उनके साथ दाखिला कराने की एवज में लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी हुई है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed