{"_id":"64aa1848eceaf57f6d0490f5","slug":"doctor-and-engineer-was-getting-religious-conversion-six-including-ghaziabad-girl-got-converted-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर-इंजीनियर करा रहे थे धर्मांतरण, गाजियाबाद की युवती समेत छह का बदलवाया धर्म, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर-इंजीनियर करा रहे थे धर्मांतरण, गाजियाबाद की युवती समेत छह का बदलवाया धर्म, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा
Sun, 09 Jul 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:23 AM IST
सार
यूपी में डॉक्टर और इंजीनियर धर्मांतरण करा रहे थे। गाजियाबाद की युवती समेत छह का धर्म बदलवा चुके हैं। मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार हो गए हैं। ट्रांस हिंडन के डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि गिरोह ने दिल्ली के पांच और गाजियाबाद के खोड़ा की युवती नीरू का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जिसे डॉक्टर और इंजीनियर चला रहे थे। यह गिरोह खोड़ा निवासी युवती नीरू बिष्ट समेत दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। धर्म परिवर्तन के इस खेल का खुलासा तब हुआ जब नीरू को परिजनों ने हिजाब पहनते और घर में नमाज पढ़ते देखा।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने गिरोह का पता लगाकर मास्टरमाइंड डाॅक्टर अब्दुल्ला अहमद और उसके सहयोगी इंजीनियर मुसीर और कॉल सेंटर के कर्मचारी राहिल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। राहिल और अब्दुल्ला का भी धर्म परिवर्तन हुआ है। राहिल पहले राहुल अग्रवाल और अब्दुल्ला सौरभ खुराना था।
ट्रांस हिंडन के डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि गिरोह ने दिल्ली के पांच और गाजियाबाद के खोड़ा की युवती नीरू का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। अब्दुल्ला ने दिल्ली के अजय राठौर, अमृत सिंह और कपिल आनंद व मुसीर ने दिल्ली के ही अजय का धर्म परिवर्तन कराया। मुसीर ट्यूटर भी है। अजय उससे गणित का ट्यूशन पढ़ता था।
विज्ञापन
मुसीर ने ही संगम विहार दिल्ली के निवासी राहुल अग्रवाल का धर्म परिवर्तन कराकर उसे राहिल नाम दिया। उसके गिरोह में जुड़कर राहिल ने नीरू से ऑनलाइन निकाह कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। राहिल नोएडा के सेक्टर - 58 स्थित काल सेंटर आई एनरजाइजर में काम करता है। नीरू भी इसी सेंटर में काम करती थी।

देवबंद से पढ़ाई कर रहा अब्दुल्ला
गिरफ्तार लोगों में आर न्यू कालोनी, पलवल का निवासी अब्दुल्ला देवबंद के मदरसे से आलिम की पढ़ाई कर रहा है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 2014 में बीडीएस कर चुका है। 2014 में ही वह अपना धर्म बदलकर सौरभ से अब्दुल्ला बना। संगम विहार दिल्ली का निवासी मुसीर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ले चुका है। फिलहाल बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े तार
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े हैं। आरोपियों के मोबाइल से दोनों जगह के मौलानाओं के वीडियो मिले हैं। धर्म परिवर्तन के लिए इन वीडियो का इस्तेमाल किया गया। विवादास्पद धर्मगुरु जाकिर नाइक के वीडियो भी मिले हैं।