फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor accused of negligence in case of death of youth

Ghaziabad News: युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence in case of death of youth
मुरादनगर। पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद एक युवक की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार आत्मदाह करेगा। डीएम, सीएमओ, कमिश्नर से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी शौकीन ने बताया कि मेरा बेटा फिरोज (33) एक इंटरनेशनल एक्सपोर्टर कंपनी में प्रबंधक था। फिरोज के पित्त की थैली में पथरी थी। मोदीनगर हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फिरोज को भर्ती कराया था। आरोप है कि 5 मार्च को डॉक्टरों ने बिना किसी जांच व अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन के पूर्व में कराई गई जांच के आधार पर ही फिरोज की पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद फिरोज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उसे पहले गाजियाबाद फिर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 7 अप्रैल को फिरोज की मृत्यु हो गई। शौकीन का कहना है कि अस्पतालों के चिकित्सकों ने उन्हें बताया है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण फिरोज की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी डॉक्टर व अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मृतक की गर्भवती पत्नी समेत परिवार के सभी लोग आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed