फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM circle rates will increase in the first week of August

Ghaziabad News: अगस्त के पहले सप्ताह में बढ़ जाएंगे डीएम सर्किल रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
DM circle rates will increase in the first week of August
गाजियाबाद। अगस्त के पहले सप्ताह में सर्किल रेट बढ़ने की पूरी संभावना है। सभी क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट के बाद नए रेट की प्रस्तावित सूची सोमवार को डीएम को उपलब्ध करानी थी लेकिन अभी तक यह सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। सभी उप निबंधक, संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों ने सर्वे पूरा करने के लिए एक-दो दिनों का समय और मांगा है। सर्वे रिपोर्ट और आपत्तियों के 15 दिन के बाद नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह तक नया सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। इसके लिए मंगलवार को बैठक भी होगी।
विज्ञापन

दो साल के बाद इस बार डीएम सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे सूची मिलने के बाद प्रशासन आपत्तियां मांगेगा। सर्वे रिपोर्ट में देरी के संबंध में मंगलवार को बैठक की जाएगी। बैठक में सर्वे के दौरान क्या मुश्किलें आ रहीं, कितना समय लगेगा इसकी जानकारी ली जाएगी। एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने बताया कि सर्वे कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह तक नया सर्किल रेट जारी हो सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग और लिंक रोड के पास की जमीनों के बढ़ेंगे रेट
इस बार जहां-जहां सर्किल रेट से अधिक बाजार रेट हैं उसकी जांच की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग, लिंकरोड और मुख्य मार्ग पर जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं लेकिन वहां सर्किल रेट काफी कम है। मुख्य मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है जिसकी वजह से भूखंडों के रेट काफी बढ़े हैं। तहसीलदारों ने राष्ट्रीय, राज्य या जनपदीय लिंक मार्ग पर पड़ने वाले खसरा नंबर की सूची और उसके दर की सूची बनाई है। उनके आधार पर वहां के सर्किल रेट बढ़ने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के भी रेट बढ़ने की संभावना
राजनगर एक्सटेंशन के पास पड़ने वाले गांव और रैपिड रेल स्टेशन के आसपास के गांवों के भी रेट बढ़ने वाले हैं। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे राजस्व ग्राम जहां कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल अब काफी कम रह गया है और वहां की जमीनों पर कृषि कार्य नहीं हो रहा उन राजस्व ग्राम की कृषि दरों की समीक्षा भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वहां के कृषि दरों को समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed