{"_id":"571ba4194f1c1bf9288b479f","slug":"dl-27-will-be-in-the-new-building-of-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 से आरटीओ की नई बिल्डिंग में बनेंगे डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 से आरटीओ की नई बिल्डिंग में बनेंगे डीएल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
building
- फोटो : अमर उजाला
आरटीओ ऑफिस में डीएल बनवाने वालों को 27 अप्रैल से भीड़भाड़ से निजात मिलने की उम्मीद है। आरटीओ ऑफिस का डीएल सेक्शन 27 अप्रैल से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक काउंटर पर लोगों को अधिकतम पांच मिनट रुकना होगा। ऐसे में डीएल की औपचारिकताएं 15-20 मिनट में पूरी हो जाएंगी। साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन टाइम लेने वालों को अलग से काउंटर उपलब्ध होगा। यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली व्यवस्था होगी। गाजियाबाद में इसका रिजल्ट देखने के बाद अन्य जनपदों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन