फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Divorced woman raped on pretext of marriage

Ghaziabad News: तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Divorced woman raped on pretext of marriage
मोदीनगर। एक तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि निवाड़ी निवासी अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसका तलाक हो चुका है। महिला का फेसबुक पर अकाउंट है। कुछ दिन पहले सहारनपुर निवासी युवक अभिषेक ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में दोस्ती हो गई। घुमाने के बहाने होटल ले गया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
विज्ञापन

आरोपी महिला का लगातार शोषण करता रहा। इसी दौरान महिला को जानकारी लगी कि अभिषेक का रिश्ता किसी अन्य युवती से तय हो गया है। महिला ने विरोध किया तो अभिषेक जान से मारने की धमकी देने लगा। शादी की जिद करने पर अभिषेक ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अभिषेक निवासी सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed