फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Divine Delhi won by nine wickets

Ghaziabad News: डिवाइन दिल्ली नौ विकेट से बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Divine Delhi won by nine wickets
गाजियाबाद। ओल्ड आरपीएल मैदान में बुधवार को जेके ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। डीएस क्रिकेट अकादमी और डिवाइन दिल्ली के बीच खेले गए मैच में डिवाइन दिल्ली नौ विकेट से विजेता बनी। डिवाइन दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। डीएस अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। शुभम ने 65 और जतिन चौधरी ने 33 रन बनाए। विरोधी टीम से देव, परवीन पाठक और इशांत नागर ने दो-दो विकेट लिए। डिवाइन दिल्ली की टीम ने 10.1 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए। यश ने नाबाद 104 रन की पारी खेली और जेटली ने 30 रन बनाए। डीएस अकादमी से कार्तिक गोयल ने एक विकेट लिया। यश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed