फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   distressed young farmer consumed poison in Babugarh police station

किसान ने खाया जहर: तालाब पर था अतिक्रमण, खेतों में पानी जाने से था परेशान, परिवार संग आत्मदाह की दी थी चेतावनी

Mon, 09 Sep 2024 08:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

गांव छतनौरा निवासी किसान ने सात सितंबर को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। परिवार संग आत्मदाह करने की चेतवानी भी दी थी। गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। जहां इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
distressed young farmer consumed poison in Babugarh police station
किसान ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनौरा में गांव का पानी खेतों में जाने से परेशान युवा किसान मोहित (27) पुत्र वीर ङ्क्षसह ने जहर खा लिया। किसान पिछले नौ महीने से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा रहा था। नौ सितंबर को भी परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मोहित पुत्र वीर सिंह की गांव से सटी हुई ही पांच बीघा कृषि भूमि है। इस भूमि के बराबर में ही 380 वर्ग मीटर तालाब के लिए सरकारी भूमि है, जिस पर अन्य ग्रामीणों का कब्जा है और यहां गड्ढा खोदकर छोटा तालाब बनाया जाना है। यहां गड्ढा न होने के कारण करीब आधे गांव का गंदा पानी किसान मोहित के खेत में जा रहा था। जिससे उसके खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही थी। पिछले नौ माह में वह कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने और उसके खेत में जा रहे पानी को रुकाने की मांग कर रहा था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


सात सितंबर को भी पीडि़त ने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार के साथ कलक्ट्रेट पर आत्मदाह करेगा। लेकिन इस शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे आहत होकर किसान ने सोमवार दोपहर बाद अपने घर पर खेतों में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सिखैड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार मौके पर पहुंची टीम, नहीं हुआ समस्या का समाधान
ग्रामीणों का कहना है कि पीडि़त की शिकायत के बाद कई बार प्रशासनिक टीम मामले के निस्तारण के लिए गई जरूर, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण टीम द्वारा इस भूमि को कब्जामुक्त नहीं किया गया।


पीडि़त ने एसडीएम हापुड़ से मामले की शिकायत की थी। आज उन्हें पैमाइश टीम को छतनौरा जाना था, लेकिन कलक्ट्रेट पर चल रहे धरने के कारण वे व्यस्त रहे। सोमवार शाम टीम को मौके पर भेजकर जमीन को जब्जामुक्त कराया जा रहा है।-संदीप कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed