{"_id":"68dc2ca94a435e3ac10666f0","slug":"dispute-over-car-removal-assault-and-vandalism-after-entering-the-house-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107352-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार को हटाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार को हटाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की
विज्ञापन
मुरादनगर। सरना गांव में घर के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहना एक परिवार को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ कर फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर पर छह नामजद समेत 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया।
सरना गांव निवासी सतेंद्र त्यागी ने बताया कि सोमवार को उनके घर के गेट पर खुर्मपुर गांव निवासी विकास ने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। बताया कि जब विकास से गेट से कार हटाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद विकास दोबारा अपने 50 से अधिक साथियों के साथ आया और सतेंद्र त्यागी के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। सतेंद्र त्यागी के भतीजे गौरव त्यागी ने वारदात की तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर विकास कुमार, आकाश कुमार, देवेन्द्र कुमार उर्फ टीटू निवासी खुर्मपुर, यशु, निखिल चिकारा, आसिफ मलिक व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि विकास, देवेन्द्र कुमार उर्फ टीटू, नकुल, यशु व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।