फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute in two groups on closing streets.

गली बन्द करने को बल्लियां लगाने पर दो पक्ष आमने सामने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Dispute in two groups on closing streets.
- एक पक्ष ने बीमारी का हवाला देकर गली बन्द ना करने की कही थी बात, हुआ विवाद बुलंदशहर। लॉकडाउन का पालन करने के लिए एक पक्ष ने मोहल्ला आदर्श नगर स्थित गली में बल्लियां लगा दीं। जबकि एक परिवार ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्हें रात में आना जाना पड़ता है। इसलिए वह गली सील न करे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और मारपीट तक हो गई। आदर्श नगर की एक गली को गुरुवार की देर शाम गली में रहने वाले ही जिम्मेदार लोगों ने सील करने का निर्णय लिया। जिसके बाद गली को सील करने की कवायद शुरू हो गई। जिस समय मोहल्ले के लोग गली में बल्लियां लगा रहे थे। उसी समय एक परिवार का युवक वहां पर पहुंचा और उसने सील करने का विरोध किया। उसने कहा कि उसके पेट में पथरी है। उसे रात में दर्द उठता है तो डॉक्टर के पास जाना होता है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि जब वह जाए तो बल्लियों को हटा ले। वह नहीं माना और विरोध करता रहा। जिसके बाद मारपीट हो गई। युवक के द्वारा थाने में तहरीर दी गई है कि उसके घर में कुछ लोग घुसे और उसके परिवार के साथ मारपीट की। हालांकि नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझोता हो गया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, गली को मोहल्ले के लोगाें ने सील ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed