फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute between girl students in college, beaten on the way

Ghaziabad News: कॉलेज में छात्राओं के बीच हुआ विवाद, रास्ते में पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute between girl students in college, beaten on the way
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के बीच हुए विवाद के बाद मामला कॉलेज के बाहर पहुंच गया। एक छात्रा ने दूसरी छात्रा को रास्ते में ऑटो से उतरवाकर पिटवा दिया। मामले में छात्रा ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है। घटना सात अगस्त की है।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैचलर इन फिजियोथेरेपी में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके साथ ही पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसका झगड़ा हुआ था। मामले में डीन से शिकायत के बाद उन्होंने दोनों को समझाया। एक दूसरे ने माफी मांग ली और मामले को शांत करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद छात्रा धमकी दी वह उसे अपने साथियों से पिटवाएगी। इसके बाद उसने कई बार मैसेज करके घर का पता पूछा।
विज्ञापन

सात अगस्त को कॉलेज आने के दौरान सिद्धार्थ विहार में ऑटो स्टैंड से दो युवक ऑटो में आए तीन बाइक से पीछे से आए। उन्होंने ऑटो रुकवाने के बाद रॉड से उन पर हमला किया और मारपीट कर भाग गए। इसके बाद आरोपी छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed