फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute again over parking of bike in the street, stone pelting between two parties

Ghaziabad News: गली में बाइक खड़ी करने पर फिर विवाद, दो पक्षों में पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute again over parking of bike in the street, stone pelting between two parties
साहिबाबाद। खोड़ा में बाइक खड़ी करने के पीछे हुए विवाद के बाद दूसरा मामला साहिबाबाद इलाके में बृहस्पतिवार देर रात सामने आया। देर रात शहीद नगर में घर के बाहर बाइक खड़ी करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए विवाद शांत कराया। साथ ही एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहीद नगर गली नंबर 9 में विकास नाम के व्यक्ति रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10ः30 बजे विकास के दोस्त की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। नाली के पास बाइक खड़ी होने की वजह से विकास के सामने रहने वाले पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज होने के बाद झगड़ा बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। पुलिस के अनुसार पथराव में कोई भी किसी भी पक्ष के लोग घायल नहीं हुए हैं। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो दिन पहले पार्किंग के विवाद में हो गई थी हत्या
बुधवार को गली में घर के सामने नाली के पास बाइक खड़ी करने को लेकर खोड़ा थाना क्षेत्र में भयंकर विवाद हुआ था। रब्बानी मस्जिद के पास रहने वाले नन्हें को पार्किंग विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं मृतक के बेटे सलमान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस दो हत्यारोपी जाकिर और उसके बेटे शाकिर को गिरफ्तार कर चुकी है। पार्किंग की वजह से हो रहे विवादों के मामले लोगों में दहशत भी पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गलियों में जगह कम लेकिन विवाद ज्यादा
शहर की संकरी गलियों में आये दिन वाहन पार्किंग की वजह से विवाद होते हैं। लोगों के पास वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन उन्हें पार्क करने के लिए जगह का अभाव है। तंग गलियां दिक्कतों को और भी बढा़ रही हैं। वहीं दो लोगों के बीच पुराने विवाद भी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। 2022 में इंदिरापुरम के अभयखंड चार की एक सोसायटी में पड़ोसी ने पार्किंग विवाद में पड़ोसी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed