फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Disillusioned with PM house, applications not equal to buildings

पीएम आवास से मोहभंग, भवनों के बराबर नहीं आए आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Disillusioned with PM house, applications not equal to buildings
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन और रसूलपुर सिकरोड में निकाली है प्रधानमंत्री आवास योजना, कल है आवेदन की अंतिम तिथि, दोगुना आवेदन आने की थी उम्मीद - दोनों योजनाओं में है 1035 मकान, अभी तक आए 910 आवेदन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए की प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों का रुझान घटता जा रहा है। प्राधिकरण ने बीते माह राजनगर एक्सटेंशन और रसूलपुर सिकरोड में 1035 भवनों की योजना निकाली थी। योजना में आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई है, लेकिन अब तक भवनों के बराबर आवेदन नहीं हुए हैं। दोनों योजनाओं में पीएम आवास के भवनों के लिए केवल 910 आवेदन हुए हैं। राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा गांव में 540 पीएम आवास का निर्माण होना है, उस पर अब तक केवल 506 आवेदन हुए हैं। दूसरी ओर रसूलपुर सिकरोड में 489 पीएम आवास का निर्माण होना है। ऐसे में अब तक केवल 404 आवेदकों को ही ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास की इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। राजनगर एक्सटेंशन और रसूलपुर सिकरोड की बेहतर लोकेशन होने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं आने से प्राधिकरण अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से कुल भवनों के दोगुना आवेदन आने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर लोगों को एक और मौका दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास के हर भवन में दो कमरे, एक रसोई, एक बाथरूम और एक टॉयलेट की सुविधा होगी। लोगों की सुविधा के लिए पार्क, क्लब सहित अन्य सामुदायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि कोरोना महामारी का समय होते हुए भी लोगों ने पीएम आवास योजना में रुझान दिखाया है। आखिरी दिन आवेदन की स्थिति को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed