फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Disclosure: Vinod was killed by his neighbour for abusing his wife

खुलासा : पत्नी को अपशब्द बोलने पर पड़ोसी ने की थी विनोद की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Disclosure: Vinod was killed by his neighbour for abusing his wife
मुरादनगर। मिलक रावली गांव में युवक विनोद की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पत्नी को अपशब्द कहने पर नाराज पड़ोसी मोहित शर्मा ने डंडे से पीटकर विनोद की हत्या की थी। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह मिलक रावली गांव में विनोद पुत्र ओमवीर का शव उसकी चारपाई पर पड़ा मिला था। विनोद के भाई मनोज की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मोहित शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है, मंगलवार रात वह ड्यूटी से अपने घर आया तो देखा उसकी पत्नी को विनोद गाली दे रहा है। विरोध करने पर वह डंडा लेकर आ गया।
विज्ञापन

मोहित ने डंडा छीनकर विनोद के पैरों पर मार दिया, डंडा पैरों में लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। घायल अवस्था में वह अपनी चारपाई पर जाकर लेट गया। बुधवार सुबह मां राजबाला ने विनोद को उठने के लिए आवाज लगाई तो उसने कोई हरकत नहीं की। परिजन उन्हें लेकर पास के क्लीनिक में लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed