{"_id":"58a32e9f4f1c1b564fd84638","slug":"dilshad-garden-new-bus-metro-all-stations-will-echo-fendli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा मेट्रो : ईको फेंडली होंगे सभी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा मेट्रो : ईको फेंडली होंगे सभी स्टेशन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद नया बस अड्डा मेट्रो लाइन के सभी आठों स्टेशन पूरी तरह ईको फ्रेंडली होंगे। ये सभी मेट्रो स्टेशन न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद होंगे बल्कि जल और ऊर्जा संरक्षण में भी पूरी तरह मददगार होंगे। सौर ऊर्जा से चलने वाले इन स्टेशनों पर बिजली कटौती का भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के गाजियाबाद में मेट्रो विस्तार के सेकेंड फेज का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार दिलशाद गार्डन के बाद बनने वाले सभी आठों मेट्रो स्टेशन पूरी तरह ईको फ्रेंडली होंगे। इन स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिनसे स्टेशनों को बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और ऊर्जा बचाने के लिए एलईडी लाइट्स व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया इस फेज के तहत आने वाले सभी स्टेशनों के साथ गाजियाबाद के सभी स्टेशन ग्रीन बिल्डिंग नॉर्म्स के अंतर्गत बनेंगे।
विज्ञापन
हालांकि सौर ऊर्जा के साथ सभी स्टेशनों पर इमरजेंसी बैकअप दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।ग्रीन बिल्डिंग नॉर्म्स पर मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए डीएमआरसी इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की मदद लेगा।
अधिकारियों की मानें तो सौर ऊर्जा से बिजली संचालन, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण के साथ मेट्रो स्टेशन में लगे सभी उपकरण कम से कम कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन करेंगे। मेट्रो स्टेशन के साथ बनने वाले स्टॉफ क्वार्टर भी ग्रीन बिल्डिंग नॉर्म्स पर ही बनेंगे।
नई सरकार की कैबिनेट लगाएगी रिवाइज बजट पर मुहर
डीएमआरसी ने शुरुआत में 1710 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था, जिसे बाद में रिवाइज कर 2210 करोड़ रुपये किया गया था। इस बजट का 20 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार को देना है मगर केंद्र तभी इस हिस्से का भुगतान करेगा जब प्रदेश कैबिनेट में रिवाइज बजट को पास किया जाएगा।
नई सरकार की नई कैबिनेट ही इस पर मुहर लगाएगी, जिसके बाद ही मेट्रो स्टेशनों का निर्माण पूरा किया जा सकेगा।