{"_id":"6ac40c2de477c421440bda64","slug":"differently-abled-persons-cart-removed-family-left-unemployed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-993411-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिव्यांग की ठेली हटवाई, बेरोजगार हुआ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिव्यांग की ठेली हटवाई, बेरोजगार हुआ परिवार
विज्ञापन
गाजियाबाद। डायमंड फ्लाईओवर के पास नमकीन-बिस्कुट की ठेली लगाकर परिवार पाल रहे दिव्यांग की ठेली नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण बताकर हटवा दी। बेरोजगार हुए दिव्यांग ने सोमवार को निगम मुख्यालय पहुंचकर रोजगार शुरू कराने की गुहार लगाई। काम शुरू न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
अलीगढ़ की अतरौली तहसील के गांव भमौरी निवासी दुर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तीन साल पहले हादसे में दोनों पैर कट गए। खेती बंद होने पर चार बच्चों के साथ गाजियाबाद आ गए। डायमंड फ्लाईओवर के पास ठेली लगाकर नमकीन, बिस्कुट बेचकर रोजाना 250-300 रुपये कमा रहे थे।
आरोप है कि दो दिन पहले प्रवर्तन टीम ने ठेली को अतिक्रमण बताकर हटवा दिया। कर्मचारी ठेली के साथ सामान भी ले जा रहे थे। दुर्वेश ठेली से नहीं उतरे और कहा कि उन्हें भी साथ ले जाना होगा, तब जाकर ठेली बची। दुर्वेश का कहना है कि बेरोजगारी से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त रेणु सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। टीम ने रूटीन कार्रवाई की है।