{"_id":"65da4acff3b7789deb0869d9","slug":"diamond-flyover-will-ease-the-way-to-delhi-noida-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-317525-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डायमंड फ्लाईओवर आसान करेगा दिल्ली-नोएडा की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डायमंड फ्लाईओवर आसान करेगा दिल्ली-नोएडा की राह
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र होकर एनएच-9 के रास्ते दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवाजाही करना आसान हो जाएगा। डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-9 तक करीब 850 मीटर लंबी सड़क को चार से छह लेन में बदलने का काम शुरू हो गया है। करीब 4.88 करोड़ रुपये की लागत से मार्च अंत तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
शनिवार को नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी ने टीम के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए टीम ने रूट डायवर्जन पर चर्चा की। 15वें वित्त के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कराया गया है। एनएचए-9 से डायमंड फ्लाईओवर तक सड़क पर वाहनों का दबाव रहता है. इस कारण सड़क पर सुबह और शाम अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। निगम सड़क को दोनों तरफ से साढ़े तीन-साढ़े तीन मीटर तक चौड़ा करेगा। चौड़ीकरण के बाद चार लेन की सड़क छह लेन में तब्दील हो जाएगी। मार्ग के आसपास बैंक्वेट हॉल में शादी व अन्य समारोह के दौरान पार्किंग के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मार्ग चौड़ा होने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
-- -- -
एनएच से पहले बनेगा यू-टर्न
मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस से समन्वय करते हुए एनएच-9 से पहले एक बड़ा यू-टर्न भी बनाया जाएगा। फिलहाल, सड़क के बीच एक कट है, जिससे वाहन मुड़कर वापस जाते हैं। कट संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस रास्ते का प्रयोग सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र में आवाजाही करने वाले माल वाहन और नौकरीपेशा लोग करते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में दिल्ली-नोएडा की ओर से लोग आते-जाते हैं, जिन्हें सड़क चौड़ी होने के बाद राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
एनएच-9 से औद्योगिक क्षेत्र होकर गाजियाबाद में आवाजाही करने वाले हजाराें लोगों को मार्च के अंत से राहत मिल जाएगी। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान आवाजाही को बंद नहीं किया जाएगा।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त