{"_id":"5856c7da4f1c1be20ac05ffd","slug":"dial-100-service-will-inaugurate-bharadvaja-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाज होगा यूपी डायल 100 सेवा का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाज होगा यूपी डायल 100 सेवा का उद्घाटन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
100 डायल के वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी डायल 100 सेवा का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। 17 पीसीआर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। हालांकि यह सेवा पूरी तरह से अगले साल सात जनवरी से वर्किंग में आएगी। गाजियाबाद में कुल 51 पीसीआर मिलनी हैं, बाकी सात जनवरी तक आ जाएंगी।
विज्ञापन
यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस योजना की ट्रेनिंग के लिए विभाग के 240 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग छह नवंबर को शुरू हो गई थी, जो 25 नवंबर को पूरी हो गई है। इस ट्रेनिंग में थाना प्रभारी और पीसीआर पर तैनात ड्राइवरों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यूपी डायल 100 सेवा पर सूचना देने पर लखनऊ स्थित मॉर्डन कंट्रोल रूम में सूचना जाएगी, वहां से स्थानीय पुलिस सूचना दी जाएगी। सूचना से 10 से 15 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित की समस्या का निदान करेगी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले इस योजना का शुभारंभ सात जनवरी को ही होना था, मगर चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाओं के चलते इसका 19 दिसंबर को ही उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है।
प्रतिसार निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि 17 पीसीआर कंट्रोल रूम से अटैच होकर काम करने लगेंगी, बाकी पीसीआर के आने पर सात जनवरी से यूपी डायल 100 पूरी तरह से काम करने लगेगा।