फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diabetic patients will receive free insulin

डायबिटिक मरीजों को मुफ्त में मिलेगी इंसुलिन

Wed, 28 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Diabetic patients will receive free insulin
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

सरकारी अस्पतालों में अब सभी डायबिटीज रोगियों को मुफ्त में इंसुलिन मिलेगी। एनएचएम के तहत सभी जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए संयुक्त जिला अस्पताल और एमएमजी अस्पताल के लिए 13 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही इंसुलिन दिए जाने की सुविधा दोनों अस्पतालों में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियोवस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) के तहत गाजियाबाद सहित 38 जनपदों में यह सुविधा शुरू की जा रही है। जनपद में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दोनों जिला अस्पतालों के लिए 13 लाख की धनराशि जिला स्वास्थ्य समिति को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


जल्द ही सभी सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रोगियों को निशुल्क इंसुलिन मिलना शुरू हो जाएगी। बाजार में इंसुलिन की एक डोज की कीमत ढाई से तीन सौ रुपये तक है। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बजट जारी हो गया है। अस्पतालों को इसकी सूचना दे दी गई है। इंडेट बनाया जा रहा है, जल्द ही दवाओं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया और यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के सदस्य डा. प्रह्लाद चावला ने बताया कि बीते पांच वर्षों के दौरान देखने में आया कि 10 मरीजों में तीसरा मरीज डायबिटिक है। यहां तक कि आधुनिक जीवनशैली के चलते युवाओं में डायबिटीज के मामले सामने आने लगे हैं, जो खतरनाक स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed