फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dhirendra Shastri's program canceled

Ghaziabad News: धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम हुआ रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Shastri's program canceled
गाजियाबाद। अत्यधिक वर्षा की वजह से रविवार को श्री बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम रद्द हो गया है। संस्कार उपवन के संस्थापक और कार्यक्रम संयोजक नवनीत प्रिय दास ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 50 हजार भक्तों के आने की संभावना थी। बरसात के मौसम में किसी प्रकार का हादसा ना हो, भक्तों को कई परेशानी ना हो इसकी वजह से प्रशासन ने रविवार के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है। कविनगर रामलीला मैदान में पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। इन सभी कारणों को देखते हुए फिलहाल इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र महाराज से समय लेकर भविष्य में जल्द ही कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed