{"_id":"693b1f7520c780d1c60ab4fb","slug":"dhaba-owner-and-employees-brutally-beaten-for-asking-for-money-for-food-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107979-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित ढाबा संचालक और कर्मचारियों को युवकों से खाने के पैसे मांगना भारी पड़ गया। पैसे मांगने से गुस्साए आरोपियों ने ढाबा संचालक और कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। ढाबा संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
नगर की आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप चौहान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ढाबा चलाते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे आठ युवक खाना खाने पहुंचे। खाने के बाद युवक बिना भुगतान किए वहां से जाने लगे। प्रदीप चौहान ने उनसे पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए उनकी व कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।