फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DGP Gold Medal to Police Commissioner, 18 policemen will also be honored

Ghaziabad News: पुलिस आयुक्त को डीजीपी स्वर्ण पदक, 18 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
DGP Gold Medal to Police Commissioner, 18 policemen will also be honored
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को शौर्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। साथ ही 18 पुलिसकर्मियों को भी डीजीपी के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस पदक और रजत प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, इंदिरापुरम थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विवेचना करने पर केंद्रीय गृहमंत्री के उत्कृष्टता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 18 अगस्त 2022 को मोदीनगर में नौ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने और हत्या करने के मामले में तत्कालीन मोदीनगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने पांच घंटे में घटना का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। साथ ही एक सप्ताह में जांच पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। इसके बाद फोरेंसिक जांच समेत अन्य साक्ष्य संकलन करके आरोपी को 13 मार्च 2023 को मृत्युदंड की सजा दिलाई।
विज्ञापन




इनका होगा सम्मान

- उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह- निरीक्षक यशपाल सिंह, थाना नंदग्राम

- अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक- निरीक्षक योगेंद्र सिंह, थाना इंदिरापुरम
- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं डीजीपी स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह- अब्दुर रहमान सिद्दीकी, क्राइम ब्रांच

- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह- हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, पुलिस लाइन व हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार, पुलिस लाइन

- पुलिस पदक व डीजीपी रजत प्रशंसा चिन्ह- उपनिरीक्षक प्रवेंद्र सिंह चौहान, थाना कविनगर

- डीजीपी रजत प्रशंसा चिन्ह- निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, नगर कोतवाली, हेड कांस्टेबल नीरज पाल सिंह, क्राइम ब्रांच
हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, कार्यालय डीसीपी नगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, क्राइम ब्रांच, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, सर्विलांस सेल नगर जोन, हेड कांस्टेबल अली जाफर जैदी, कार्यालय डीसीपी नगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, क्राइम ब्रांच, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, क्राइम ब्रांच, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, स्वाट टीम नगर जोन, हेड कांस्टेबल विपुल कुमार, स्वाट टीम नगर जोन, कांस्टेबल मोहित कुमार शर्मा, स्वाट टीम क्राइम ब्रांच,उपनिरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed