फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DG set worth lakhs of rupees goes missing from Supertech Icon.

Ghaziabad News: सुपरटेक आइकॉन से लाखों रुपये का डीजी सेट गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
DG set worth lakhs of rupees goes missing from Supertech Icon.
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित सुपरटेक आइकॉन सोसायटी में डीजी सेट की शिकायत लेकर निवासी मेंटेनेंस दफ्तर से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और अब एसीपी से शिकायत कर चुके हैं। लोगों का आरोप है कि कई महीने से सोसायटी का डीजी सेट गायब है और इसकी कोई उचित जानकारी निवासियों को नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

सोसायटी में डीजी सेट गायब होने का मामला इतना तूल पकड़ रहा है कि मामले को लेकर सोमवार को सोसायटी निवासी अनिल तिवारी समेत करीब 10-12 लोगों ने एसीपी सूर्यबली मौर्य से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। निवासी अशीष तोमर का कहना है कि मामले की शिकायत पहले मेंटेनेंस दफ्तर में की गई, सही जवाब न मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष भी मुद्दा उठाया गया था। अब आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे एसीपी कार्यालय भेजा गया। निवासियों ने पुलिस से डीजी सेट के गायब होने की परिस्थितियों की जांच करने और उसकी लोकेशन का पता लगाने का अनुरोध किया है। निवासियों का कहना है कि डीजी सेट उपलब्ध नहीं होने के बाद सोसायटी में पावर ट्रिपिंग और बिजली के उतार-चढ़ाव की शिकायतें बढ़ी हैं। इससे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रभावित होते हैं। वहीं, वाईजी स्टेट के जीएम अरुण चौहान ने बताया कि डीजी सेट मरम्मत के लिए गया है। कहीं गायब नहीं हुआ बल्कि मरम्मत के बाद सोसायटी में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed