{"_id":"69b309550e8734d7f10798b4","slug":"dg-inspected-the-arrangements-at-the-training-center-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-138292-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का डीजी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का डीजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
पिलखुवा। डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने बृहस्पतिवार को एसपी ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना क्षेत्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की दिनचर्या, प्रशिक्षण व्यवस्था और केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीजी ट्रेनिंग ने प्रशिक्षण केंद्र की बैरक, मैस, क्लास रूम और मनोरंजन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों में साफ-सफाई की स्थिति और मैस में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
राजीव सभरवाल ने प्रशिक्षण केंद्र में अनुशासन, स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाए तथा आरक्षियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एसपी ने भी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर प्रशिक्षण प्रक्रिया को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए।